Imidacloprid 17.8 SL Uses in Hindi | इमिडाक्लोप्रिड 17.8% SL का उपयोग क्या है?

Imidacloprid 17.8 SL Uses in Hindi- काॅॅॅन्‍फिडोर , टाटामिडा, इसोगाशी, हाई-इमिडा,श्रीराम गोल्‍ड , Media, Paras Mida, जैसे Trade नाम से बाजार में उपलब्‍ध Imidacloprid 17.8 SL का प्रयोग , प्रति टंकी मात्रा , नियंत्रित होने वाले कीट व फसल जिनमें प्रयोग करना है। इमिडाक्लोप्रिड के अन्य फॉर्म 30.5% SC , 70% WG की जानकारी।

आसानी से पढ़ें

Imidacloprid 17.8 SL Uses in Hindi
Imidacloprid 17.8 SL के उत्‍पाद

Imidacloprid 17.8 SL क्‍या है?

यह किसानों द्वारा सर्वाधिक प्रयोग किया जाने वाला सिस्टेमिक कीटनाशक है, जो कीटनाशकों में ग्रुप 4 के नियोनिकोटिनॉयड रसायन के अंतर्गत आता है। यही निकोटीन प्राकृृृतिक रूप से तम्‍बाकू में पाया जाता है। Imidacloprid 17.8% SL मतलब घुलनशील तरल फाॅॅर्म इसके अ‍तिरिक्‍त Imidacloprid के और दो फॉर्म बाजार में उपलब्‍ध हैं पहला Imidacloprid 30.5% SC मतलब घुलनशील सांद्र और दूसरा Imidacloprid 70% WG मतलब घुलनशील दानेदार फाॅॅर्म।

Imidacloprid 17.8 SL किन कीटों को नियंत्रित करता है?

इमिडाक्लोप्रिड एक सिस्टेमिक कीटनाशक है जिससे यह चूसने वाले कीटों जैसे थ्रिप्स ,माहो ,जैैसिड ,एफिड, सफेद मक्खी और कुछ काटने वाले कीटों जैसे दीमक आदि को बहुत प्रभावी तरीके से नियंत्रित करता है। यह कीट के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (Central Nervous System) में हमला कर उसे पंगु/लकवाग्रस्त (paralysed) बना देता है और कीट को मार देता है।

Imidacloprid 17.8 SL कैसे कार्य करता है? (Mode of Action)

इमिडाक्लोप्रिड 17.8% SL को जब पौधों पर स्प्रे किया जाता है तो पत्तियों के रंध्र के माध्यम से पूरे पौधे में फैल जाता है। इसमें ट्रांसलैमिनार संक्रिया (Translaminar Action) भी होता है जिससे केवल ऊपरी पत्ती में पड़ने पर भी यह पत्ती के निचले स्तर पर पहुँच जाता है और कारगर तरीके से कीटों के चूसने पर उसके नर्वस सिस्टम पर हमला कर उन्हें पंगु बनाकर मारता है।

Imidacloprid 17.8 SL Uses in Hindi- फसल , नियंत्रित होने वाले कीट का नाम और डोज –

फसलों में-

क्र फसल कीट का नामडोज प्रति एकड़ (मीलीलीटर)प्रति लीटर पानी में Imidacloprid 17.8 SL की मात्रा (मीलीलीटर) पानी की मात्रा (लीटर/एकड़)वेटिंग पीरियड (दिन में)
1धानभूरा माहो, हरा मा‍हो, व्‍हाइट बैक्‍ड प्‍लाण्‍ट हाॅॅॅपर40-500.18-0.20200-28040
2गन्‍नादीमक1400.18-0.2075045
3मूंगफली एफिड , जैसिड40-1000.20-0.5020040
4सूर्यमुखी जैसिड , थ्रिप्‍स, सफेद मक्‍खी400.2020030
5मिर्चएफिड , जैसिड, थ्रिप्‍स50-1000.25-0.36200-28040
6टमाटरसफेद मक्‍खी60-700.30-0.352003
7भिण्डीएफिड , जैसिड, थ्रिप्‍स200.102003
8कपासएफिड , जैसिड, थ्रिप्‍स , सफेद मक्‍खी40-500.18-0.20200-28040
9अंगूरFlea Beetle 120-1600.30-0.404003
Imidacloprid 17.8 SL Dose

पेेेड़ में-

क्र. फसल कीट का नाम डोज प्रति पेेड़ (मीलीलीटर)प्रति लीटर पानी में Imidacloprid 17.8 SL की मात्रा (मीलीलीटर) पानी की मात्रा (लीटर)वेटिंग पीरियड (दिन में)
1आमहाॅपर2-4 0.20-0.401045
2निबूलीफ माइनर, साइला2-4 0.20-0.401015
Imidacloprid 17.8 SL Dose

टेबल में दिए गए प्रति लीटर पानी में Imidacloprid 17.8 SL की मात्रा (मीलीलीटर में) की गणना प्रति एकड़ अनुशंसित पानी की मात्रा के आधार पर निकाली गई है। सामान्‍यत: देखा गया है कि किसान प्रति एकड़ पानी की मात्रा कम कर देते हैं और कीटनाशक की मात्रा को प्रति लीटर पानी के आधार पर बढ़ा देेेते हैं।

नोट:- कृृृृपया कीटनाशक प्रयोग से पूर्व पैकिंग में दिए गए लीफलेट को पढ़ें व दिए गए दिशानिर्देश का पालन करें। कीटनाशक का प्रयोग करने के बाद पैकिंग को सुरक्षित तरीके से निपटान करें ताकि पर्यावरण व जल प्रदूूूषण को रोका जा सके।

Imidacloprid 17.8% SL ,30.5% SC , 70% WG उत्‍पादित करने वाले कम्‍पनी व उनके ट्रेड नाम-

क्र.कम्‍पनीImidacloprid 17.8% SL का ट्रेड नामImidacloprid30.5% SC का ट्रेड नामImidacloprid 70% WG का ट्रेड नाम
1DhanukaMediaMedia SuperAd-fyre
2BayerConfidorPremiseAdmire
3HPMHi-imidaSuper ImidaGhajini
4UPLImidagoldImidagold Plus–
5IFFCO-MCIsogashi––
6TataTatamidaTermex–
7KatyayaniIMD-178ImidaIMD-70
8Hifield-AGImigro––
9AdamaCohigan–Cohigan WG
10Crystal Crop CareConfidence 555–Looper
11NACLMida–Mida-G
12IILVictor–Victor Plus
13IPLImmidiator–Impact
14GodrejImediate–Tatkal
15SumitomoImidacel–Dzire
16Safex––Admit
17AgrosisRevange–Revenge-G
18Power Grow––Mento
19Vimax––Crust
20Noble Crop Science Bomba–Bomba Pro
21BiostadtUltimo 200 SL–Intice
22Sulphur Mills Limited––Pronto
23Paras Crops LtdParas Mida –Imida Gold
24ShriramShriram Gold 17.8––
25ParijatNagara––
26Anmol Agrotech IndustriesConfidon––
27VCSImidafit––
28IndichemIndimida––
29Rain Biotech IndustriesRain-Mida––
30PI IndustriesJumbo––
31National Pesticides & ChemicalsConimida––
32Chemicals & Allied ProductsCapmida––
33Bharat Certis Agriscience LtdBildor–Betel
34Auxin Crop CareA-Mida––
35AgastyaAalfidor––
36BiostadtUltimo 200 SL––
37IndofilAtom––
38SwalImidastar––
39FMCNovastar––
40Gharda Chemicals LtdMaharaja––
41ShivalikSacdor––
42Super Ford Insecticides LtdImida Sure––
43Anu Products LtdAnumida–Anumida Gold
44Raj Pesticides Pvt LtdRajmida–Control
45Heranba Industries LtdMantra––
46Nichino India Pvt LtdImicon–Bolt
47Nova Agri Science Pvt LtdNova Mida–Midore-G
48Aroxa Crop Science Pvt LtdBullet––
49Star Chemicals––Mida Gold Super
50Ichiban Crop Science Ltd––Jandaar
Imidacloprid Product

Imidacloprid 17.8 SL के बाजार में उपलब्‍ध पैकिंग साइज

50 ml, 100 ml, 250 ml, 500 ml, 1 ltr

Imidacloprid के 17.8% SL फॉर्म के अतिरिक्‍त अन्‍य फाॅर्मुुलेशन –

Imidacloprid के 17.8% SL फॉर्म के अतिरिक्‍त बाजार में एकल फॉर्मुुलेेशन में अन्‍य दो फॉर्म उपलब्‍ध है्ं-

  1. Imidacloprid 30.5% SC – इमिडाक्लोप्रिड का यह फॉर्म 17.8% SL की तुलना में ज्यादा प्रभावशाली होता है। यह घुलनशील सांद्र रूप में होता है। सिस्टेमिक कीटनाशक होने के साथ-साथ यह ट्रांसलैमिनार संक्रिया व स्पर्श और पेट संक्रिया रखता है। ऐसा होने से ऊपरी पत्तियों पर स्प्रे करने पर यह निचली सतह पर भी फैल जाता है और कीट के संपर्क में आने पर अथवा चुसे जाने पर पेट के अंदर जाकर कीट को पंगु बना कर मारता है। इसका उपयोग मिट्टी में छिड़काव कर , बीज उपचार व पत्तियों में स्प्रे कर किया जाता है। यह चूसने वाले कीड़ों के साथ-साथ कुछ काटने वाले कीड़ों जैसे दीमक को भी नियंत्रित करता है। यह non-repellant कीटनाशक है जिससे यह गंध आदि से दीमक को दूर नहीं भगाता और दीमक के पूरे कॉलोनी को समाप्त करने में सहायता करता है इस प्रकार यह दीमक नियंत्रण में बहुत अधिक कारगर साबित हुआ है इसलिए यह भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा अनुमोदित अथवा स्वीकृत दीमक नाशक भी है। इसे बड़े पैमाने पर बिल्डिंग/मकान बनाते समय नींव में उपयोग किया जाता है। यह स्प्रे करने के 10 से 14 दिन तक प्रभाव रखता है। दीमक के लिए इसकी 2.1 मिलीलीटर मात्रा को प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करते हैं।
  2. Imidacloprid 70% WG – इसमें 17.8% SL और 30.5% SC फॉर्म की तुलना में सक्रिय घटक (active ingredient) अधिक 70% होता है जो घुलनशील दानेदार रूप में पाया जाता है। इसे भी चूसने वाले कीड़ों के साथ-साथ मिट्टी के कीड़े जैसे दीमक और कुछ काटने वाले कीड़ों के नियंत्रण के लिए प्रयोग किया जाता है। सक्रिय घटक अधिक होने के कारण इसकी मात्रा अपेक्षाकृत कम लगती है व लागत भी कम आती है। इसकी खुराक की मात्रा कम लगती है और लंबे समय तक प्रभावशील होने के कारण इसे एकीकृत कीट प्रबंधन में प्रयोग किया जाता है।

इमिडाक्लोप्रिड के साथ अन्‍य कीटनाशक/ फफूंंदनाशक रसायन के कांंबिनेशन वाले उत्‍पाद व उनका ट्रेड नाम –

क्र.

कम्‍पनीFipronil 40% + Imidacloprid 40% WGEthiprole40% + Imidacloprid40% WGAcephate50% + Imidacloprid1.8% SPImidacloprid 18.5% + Hexaconazole 1.5% FS
1BayerLasentaGlamore––
2BACF–End Task––
3HPMGanno–––
4SumitomoImFi–––
5IFFCO-MCShirasagi–––
6UPL––Lancergold–
7KatyayaniNashak–––
8WillwoodWilloprid–––
9Power Grow–––Imidax
10Shivalik–Jaiman––
Combination Product With Imidacloprid

FAQ -[इसे भी जानें]

इमिडाक्लोप्रिड कितना जहरीला है?

जहरीलेपन की बात करें तो इमिडाक्लोप्रिड त्वचा के माध्यम से बहुत कम जहरीला है, अंतर्ग्रहण करने पर मामूली जहरीला है लेकिन साँस के माध्यम से इसका जहरीलापन परिवर्तनशील होता है।इसकी धूल को थोड़ा जहरीला माना जाता है लेकिन एरोसॉल फॉर्म में यह अत्यधिक विषैला होता है।

क्या इमिडाक्लोप्रिड केंचुओं के लिए विषाक्त है?

इमिडाक्लोप्रिड मिट्टी में 2-4 ppm के बीच LD50 के साथ केंचुओं के लिए अत्यधिक जहरीला है।एक अध्ययन में 11 अन्य लोकप्रिय कीटनाशक की तुलना में इमिडाक्लोप्रिड मिट्टी में अत्यधिक तेजी से गति कर लीचिंग होता है।

इमिडाक्लोप्रिड मधुमक्खी के लिए कितना हानिकारक है?

इमिडाक्लोप्रिड मधुमक्खी के लिए अत्यधिक विषैला है।इमिडाक्लोप्रिड के छिड़काव के बाद पराग व नेक्टर में इसके घातक अवशेष बचते हैं जो कॉलोनी में मधुमक्खियों के धीमे मृत्यु का कारण बनते हैं।

स्तनधारियों (मनुष्यों) के लिए इमिडाक्लोप्रिड कितना नुकसानदायक है?

इमिडाक्लोप्रिड स्तनधारियों के प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है। इससे शुक्राणु के संख्या पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

इमिडाक्लोप्रिड प्रति लीटर पानी में कितना प्रयोग करना चाहिए?

इमिडाक्लोप्रिड 17.8% SL को विभिन्न फसलों में 0.5-0.6 ml प्रति लीटर पानी में घोलकर प्रयोग करना चाहिए।

इमिडाक्लोप्रिड के किस रूप का प्रयोग दीमक को मारने के लिए करना चाहिए?

इमिडाक्लोप्रिड 30.5% SC दीमक के लिए सबसे उपयुक्त होता है। इसका उपयोग व्यापक रूप से बिल्डिंग निर्माण में नीव के समय दीमक नियंत्रण के लिए किया जाता है। इमिडाक्लोप्रिड 30.5% SC Non-repellent कीटनाशक है जिससे दीमक के पूरे कॉलोनी को समाप्‍त करने में यह बेजोड़ हैै।

ऐसे ही अन्‍य कीटनाशक के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस कीटनाशक के बारे में पढ़ें –

  • Emamectin Benzoate 5 SG Uses in Hindi इमामेक्टिन बेंजोएट 5 SG जाे कीट के लार्वा के लिए एक सर्वोत्‍तम दवा के रूप में कार्य करता है।

Discover more from Farming Ki Duniya

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

1 thought on “Imidacloprid 17.8 SL Uses in Hindi | इमिडाक्लोप्रिड 17.8% SL का उपयोग क्या है?”

Leave a Reply