Dimpropyridaz 120 GL SL Uses in Hindi | BASF Efficon Uses in Hindi

Dimpropyridaz 120 GL SL Uses in Hindi Dimpropyridaz 120 GL SL मार्केट में Efficon नाम से उपलब्ध है जो BASF कंपनी का उत्पाद है। इस लेख के माध्‍यम से आपको जानकारी मिलने वाली है इसका प्रयोग, प्रति लीटर पानी में दवा की मात्रा, मरने वाले कीट व फसल जिनमें प्रयोग करना है।

Dimpropyridaz 120 GL SL Uses in Hindi
Dimpropyridaz 120 GL SL Uses in Hindi

Dimpropyridaz 120 GL SL क्या है?

Dimpropyridaz 120 GL SC एक  नया Systemic Insecticide है जो IRAC (Insecticide Resistance Action Committee) समूह 36 का एक नया कीटनाशक है जो पाइराजोल कार्बोक्सामाइड (Pyrazole Carboxamide) कीटनाशक है जिसमें पाइरिडिन-3-वाईएल (Pyridin-3-yl) समूह होता है।

Dimpropyridaz 120 GL SL किस-किस कीट को मारता है?

Dimpropyridaz 120 GL SC एक सिस्‍टेमिक कीटनाशक (Systemic Insecticide) है जो और विभिन्‍न फसलों जैसे मिर्च, टमाटर, बैंगन, कपास, खीरा फसलों में लगने वाले चूसने वाले कीट जैसे सफेद मक्खी, तेला (Jassids), थ्रिप्स को नियंत्रित करने का कार्य करता है।

Dimpropyridaz 120 GL SL कैसे कार्य करता है?

इसका स्प्रे करने पर यह कीटों के तंत्रिका तंत्र (TRPV Channel) के कार्य को रोकने का कार्य करता है जिससे कीट तेजी से भोजन करना बंद कर देते हैं और यही कारण कीट के मरने का कारण बनता है।

Dimpropyridaz 120 GL SL Uses in Hindiफसल, कीट, डोज

क्र फसल कीट का नामडोज प्रति एकड़ (ml)प्रति लीटर पानी में Dimpropyridaz 120 GL SL की मात्रा (ml) पानी की मात्रा (लीटर/एकड़)वेटिंग पीरियड (दिन में)
1मिर्चएफिड, सफेद मक्‍खी 2801.40-1.86150-2003
2टमाटरएफिड, सफेद मक्‍खी2801.40-1.86150-2003
3बैगनजैसिड, एफिड, सफेद मक्‍खी280-3601.80-2.40150-2003
4खीराजैसिड, एफिड, सफेद मक्‍खी280-3601.80-2.40150-2003
5कपासजैसिड, एफिड, सफेद मक्‍खी280-3601.80-2.40150-20031
Dimpropyridaz 120 GL SL Dose

टेबल में दिए गए प्रति लीटर पानी में Dimpropyridaz 120 GL SC की मात्रा (ml में) की गणना प्रति एकड़ अनुशंसित पानी की  मात्रा के आधार पर निकाली गई है। सामान्‍यत: देखा गया है  कि किसान प्रति एकड़ पानी की मात्रा कम कर देते हैं और  कीटनाशक की मात्रा को प्रति लीटर पानी के आधार पर बढ़ा देते  हैं।

नोट:- कृपया कीटनाशक प्रयोग से पूर्व पैकिंग में दिए गए लीफलेट को पढ़ें व दिए गए दिशानिर्देश का पालन करें। कीटनाशक का प्रयोग करने के बाद पैकिंग को सुरक्षित तरीके  से निपटान करें ताकि पर्यावरण व जल प्रदूषण को रोका जा सके। स्‍प्रे हेतु Flood Jet Nozzle या Flat Fan Nozzle का प्रयोग करें।

Dimpropyridaz 120 GL SL उत्‍पादित करने वाले कम्‍पनी व उनके ट्रेड नाम-

क्र.कंपनीDimpropyridaz 120 GL SL का ट्रेड नाम
1BASFEfficon
Dimpropyridaz 120 GL SL उत्‍पादक कंपनी व उनके ट्रेड नाम

Dimpropyridaz 120 GL SL के प्रयोग की विशिष्‍टता

  • इसके प्रयोग से कीट तेजी से भोजन करना बंद कर देता है जिससे वायरस का संक्रमण कम हो जाता है और रोग कम फैलता है।
  • इसको प्रयोग करते समय कीटों में इसकी प्रतिरोधकता उत्‍पन्‍न होने से बचाने के लिए इसे 2 बार से अधिक स्‍प्रे नहीं करना चाहिए।
  • यह बहुत अधिक संयोजकता के साथ अन्‍य कीटनाशक, फफूंदनाशक एवं खरपतवारनाशक के साथ टैंक मिक्‍स हेतु उपयुक्‍त है।

बाजार में उपलब्‍ध Dimpropyridaz 120 GL SL का पैकिंग साइज

140 ml , 280 ml

FAQ -[आइए इसे भी जानें]

Q. Dimpropyridaz 120 GL SL dosage per acre?

Dimpropyridaz 120 GL SL को प्रति एकड़ 280 से 360 मिलीलीटर फसलों के अनुसार 150 से 200 लीटर पानी में घोलकर स्‍प्रे किया जाता है।

Q. Dimpropyridaz 120 GL SL uses Dosage per Litre?

BASF Efficon Insecticide को जिसमें Dimpropyridaz 120 GL SL होता है इसे प्रति लीटर पानी में 1.40-1.86 से 1.80-2.40 मिलीलीटर घोलकर स्प्रे करना चाहिए और प्रति एकड़ दर की बात करें तो इसे 280 से 360 मिलीलीटर लेकर 150-200 लीटर पानी में घोलकर स्‍प्रे करना चाहिए।

What is the BASF Efficon technical name?

Technical name of BASF Efficient is Dimpropyridaz 120 GL SC.

BASF Efficon insecticide uses?

Dimpropyridaz 120 GL SC एक सिस्‍टेमिक कीटनाशक (Systemic Insecticide) है जो और विभिन्‍न फसलों जैसे मिर्च, टमाटर, बैंगन, कपास, खीरा फसलों में लगने वाले चूसने वाले कीट जैसे सफेद मक्खी, तेला (Jassids), थ्रिप्स को नियंत्रित करने का कार्य करता है।

इन कीटनाशकों के बारे में पढ़ें –


Discover more from Farming Ki Duniya

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply