Broflanilide 300 GL SC Uses in Hindi | Exponus Insecticide Uses in Hindi

Broflanilide 300 GL SC Uses in Hindi Broflanilide 300 GL SC यह कीटनाशक मार्केट में Exponus, Fisit, Outburst  नाम से उपलब्ध है। इस कीटनाशक का प्रयोग किसान भाई उस परिस्थिति में कर सकते हैं जब शेष कीटनाशक प्रयोग करते करते परिणाम से संतुष्ट न हों। हालांकि यह अन्य कीटनाशक की तुलना में थोड़ा अधिक कीमत का होता है तथापि इसके परिणाम को देखते हुए यह कुछ भी नहीं है। इस लेख में आपको जानकारी मिलने वाली है इसके प्रयोग के बारे में, प्रति लीटर पानी में दवा की मात्रा, मरने वाले कीट व फसल जिनमें प्रयोग करना है।

Broflanilide 300 GL SC Uses in Hindi

Broflanilide 300 GL SC क्या है?

Broflanilide 300 GL SC एक Broad Spectrum कीटनाशक है और IRAC (Insecticide Resistance Action Committee) समूह 30 का एक नया  Meta-diamide कीटनाशक है जो GABA-gated chloride चैनल के एलोस्टेरिक मॉड्यूलेटर के रूप में कार्य करता है।

Broflanilide 300 GL SC किस-किस कीट को मारता है?

यह ब्रॉड स्पेक्ट्रम कीटनाशक विभिन्‍न फसलों में लगने वाले चबाने वाले कीट जैसे फली भेदक, तना छेदक के साथ-साथ सुंडी (Caterpillar), भृंग (Beetle) थ्रिप्‍स (Thrips) को मारने का कार्य करता है।

Broflanilide 300 GL SC कैसे कार्य करता है?

यह कीट के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के कार्य को बाधित करके कीट में अत्यधिक उत्तेजना, ऐंंठन और पक्षाघात अथवा पैरालिसिस लाता है जिससे यह कीट के मरने का कारण बनती है। यह Fipronil जैसे कीटनाशक के प्रति सहनशील हो चुके कीट पर भी प्रभावी नियंत्रण करता है , जिससे यह और प्रभावी हो जाता है।

Broflanilide 300 GL SC Uses in Hindi फसल, कीट, डोज

क्र फसल कीट का नामडोज प्रति एकड़ (ml)प्रति लीटर पानी में Broflanilide 300 GL SC की मात्रा (ml) पानी की मात्रा (लीटर/एकड़)वेटिंग पीरियड (दिन में)
1मिर्चथ्रिप्‍स, फल भेदक340.172001
2टमाटरफल भेदक250.1252001
3बैगनथ्रिप्‍स,फल भेदक, तना छेदक, मारूका इल्‍ली250.1252001
4अरहरफली भेदक170.08520025
5सायोबीनफली भेदक, सेमी लूपर170.08520037
Broflanilide 300 GL SC Dose

टेबल में दिए गए प्रति लीटर पानी में Broflanilide 300 GL SC की मात्रा (ml में) की गणना प्रति एकड़ अनुशंसित पानी की  मात्रा के आधार पर निकाली गई है। सामान्‍यत: देखा गया है  कि किसान प्रति एकड़ पानी की मात्रा कम कर देते हैं और  कीटनाशक की मात्रा को प्रति लीटर पानी के आधार पर बढ़ा देते  हैं।

नोट:- कृपया कीटनाशक प्रयोग से पूर्व पैकिंग में दिए गए लीफलेट को पढ़ें व दिए गए दिशानिर्देश का पालन करें। कीटनाशक का प्रयोग करने के बाद पैकिंग को सुरक्षित तरीके  से निपटान करें ताकि पर्यावरण व जल प्रदूषण को रोका जा सके। स्‍प्रे हेतु Flood Jet Nozzle या Flat Fan Nozzle का प्रयोग करें।

Broflanilide 300 GL SC उत्‍पादित करने वाले कम्‍पनी व उनके ट्रेड नाम-

क्र.कंपनीBroflanilide 300 GL SC का ट्रेड नाम
1BASFExponus
2UPLFisit
3KatyayaniOutburst
Broflanilide 300 GL SC उत्‍पादक कंपनी व उनके ट्रेड नाम

Broflanilide 300 GL SC के प्रयोग की विशिष्‍टता

  • इसका Movement Translaminar होता है और बहुत तेजी से कार्य करता है।
  • इसकी बहुुत कम मात्रा कीटों को मारने के लिए पर्याप्‍त होता है।
  • इसका फार्मूलेशन बर्षा में भी स्‍प्रे करने पर अप्रभावित रहता है।
  • यह प्रणालीगत नहीं है जिसके कारण उस स्‍थान पर रहकर कीट पर अच्‍छे से कार्य करता है।
  • यह लगभग 40 प्रकार के चबाने वाले कीट को नियंत्रित करने का कार्य करता है।
  • यह बहुत अधिक संयोजकता के साथ अन्‍य कीटनाशक, फफूंदनाशक एवं खरपतवारनाशक के साथ टैंक मिक्‍स हेतु उपयुक्‍त है।

बाजार में उपलब्‍ध Broflanilide 300 GL SC का पैकिंग साइज

8.5ml, 17ml, 34ml

FAQ -[आइए इसे भी जानें]

Q. Broflanilide 300 GL SC dosage per acre?

Broflanilide 300 GL SC को प्रति एकड़ 17 से 34 मिलीलीटर फसलों के अनुसार 200 लीटर पानी में घोलकर स्‍प्रे किया जाता है।

Q. Exponus Insecticide Dose per Litre?

Exponus Insecticide को जिसमें Broflanilide 300 GL SC होता है इसे प्रति लीटर पानी में 0.087 से 0.17 मिलीलीटर घोलकर स्प्रे करना चाहिए और प्रति एकड़ दर की बात करें तो इसे 17 से 34 मिलीलीटर लेकर  200 लीटर पानी में घोलकर स्‍प्रे करना चाहिए।

इन कीटनाशकों के बारे में पढ़ें –


Discover more from Farming Ki Duniya

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply