Pyroxasulfone 85% WG Uses In Hindi|गेहूँ मक्का सोयाबीन में अंकुरण पूर्व खरपतवारनाशक

Pyroxasulfone 85% WG Uses In Hindi Pyroxasulfone 85% WG जो मार्केट में Awkira, Momiji, Movondo, Verdino, Morkil, Adaca, Feego, Spruce, Azaro, Pyrotop, Tembine आदि ट्रेड नाम से उपलब्ध है। आगे है इस बेहतरीन खरपतवारनाशक का परिचय, नियंत्रित होने वाले घास के नाम, किन-किन फसलों में उपयोग कर सकते हैं इसकी पूरी जानकारी।

Pyroxasulfone 85% WG Uses In Hindi

Pyroxasulfone 85% WG क्या है?

Pyroxasulfone 85% WG दानेदार फॉर्म में अंकुरण पूर्व (Pre Emergent) खरपतवारनाशक है जो गेहूँ, मक्का और सोयाबीन फसल में घास मारने के लिए प्रयोग किया जाता है।

Pyroxasulfone 85% WG कैसे कार्य करता है?

Pyroxasulfone 85% WG को जब खरपतवार/घास पर अंकुरण पूर्व स्प्रे किया जाता है तो यह अंकुरित होते हुए घास के लंबी श्रृंखला वाले फैटी एसिड (VLCFAs-Very Long-Chain Fatty Acids) के जैव संश्लेषण की प्रक्रिया को बहुत कम कर देती है जिससे घास मरना प्रारम्भ हो जाते हैं और अंत में वृद्धि रुककर पूर्ण रूप से मर जाते हैं। Pyroxasulfone मुख्य रूप से VLCFA elongase एंजाइम को बाधित करने का कार्य करके घास को मारता है।

Pyroxasulfone 85% WG Uses In Hindiफसल, नियंत्रित खरपतवार और डोज

क्र फसल खरपतवार/घास का नामडोज प्रति एकड़ (ग्राम)प्रति लीटर पानी में Pyroxasulfone 85% WG की मात्रा (ग्राम) पानी की मात्रा (लीटर/एकड़)वेटिंग पीरियड (दिन में)
1गेहूँ1.गेहूॅसा या गुल्‍ली डंडा600.30200500
2मक्‍का1.साँवा घास,
2.मालंकुरी
3.भुई ऑवला
600.30200500
3सोयाबीन1.जंंगली धान
2. मुर्गा फूल
3.पत्‍थरचटा
4.जंंगली चौलाई
5. लहसुआ
600.30200500
Pyroxasulfone 85% WG Uses in Hindi

टेबल में दिए गए प्रति लीटर पानी में Pyroxasulfone 85% WG की मात्रा (मीलीलीटर में) की गणना प्रति एकड़ अनुशंसित पानी की मात्रा के आधार पर निकाली गई है। सामान्‍यत: देखा गया है कि किसान प्रति एकड़ पानी की मात्रा कम कर देते हैं और खरपतवारनाशक की की मात्रा को प्रति लीटर पानी के आधार पर बढ़ा देते हैं।

नोट:- कृपया खरपतवारनाशक प्रयोग से पूर्व पैकिंग में दिए गए लीफलेट को पढ़ें व दिए गए दिशानिर्देश का पालन करें। खरपतवारनाशक का प्रयोग करने के बाद पैकिंग को सुरक्षित तरीके से निपटान करें ताकि पर्यावरण व जल प्रदूषण को रोका जा सके। खरपतवारनाशक के प्रयोग में हमेशा Flood Jet Nozzle या Flat Fan Nozzle का प्रयोग करना चाहिए।

Pyroxasulfone 85% WG उत्‍पादित करने वाले कम्‍पनी व उनके ट्रेड नाम-

क्र.कम्‍पनीPyroxasulfone 85% WG का ट्रेड नाम
1PI IndustriesAwkira
2BayerMomiji
3AdamaAdaca
4SyngentaMovondo
5UPLSpruce
6SwalFeego
7Crystal Crop CareVerdino
8Ju Agri SciencesMorkil
9Best Agrolife LtdAjaro
10Mahindra SummitPyrotop
Pyroxasulfone 85% WG उत्‍पादक कम्‍पनी व उत्‍पाद

बाजार में उपलब्‍ध Pyroxasulfone 85% WG का पैक साइज-

60gm, 120gm

Pyroxasulfone 85% WG का प्रयोग कब करना चाहिए?

गेहूँ (Wheat), मक्का (Maize), सोयाबीन (Soybean) फसलों में इसे बुवाई के 0 से 3 दिन के अन्‍दर स्‍प्रे के रूप में प्रयोग करना चाहिए। बेहतर परिणाम पाने के लिए बुवाई के 20 से 21 दिन में पहली सिंचाई अवश्‍य करनी चाहिए।

Pyroxasulfone 85% WG के उपयोग में ध्‍यान देने वाली मुख्‍य बातें

  1. इसका स्‍प्रे फसल के बीज बुआई के बाद 3 दिन के अंदर करना चाहिए।
  2. स्‍प्रे करने के बाद जमीन में नहीं चलना चाहिए क्‍योंकि इससे बनने वाली लेयर टूट जाती है और वहॉ से घास उगने की संभावना बढ जाती है।
  3. मक्‍का के फसल में इसकी सक्रियता या प्रभाव बढाने के लिए प्रति एकड 500 ग्राम एट्राजीन का प्रयोग मिक्‍स करके करना चाहिए।

Pyroxasulfone 85% WG Uses in Hindi

FAQ (आइए इसे भी जानें)

Pyroxasulfone 85% WG dose

Pyroxasulfone 85% WG को मक्‍का, सोयाबीन एवं गेहूँ तीनों फसल में 60 ग्राम प्रति एकड या 150 ग्राम प्रति हेक्‍टेयर करना चाहिए।

ऐसे ही अन्‍य खरपतवारनाशक/ Herbicide के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस खरपतवारनाशक/ Herbicide के बारे में पढ़ें –


Discover more from Farming Ki Duniya

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply