आलू टमाटर में घास मारने की दवा | Herbicide For Potato and Tomato

Herbicide For Potato and Tomato किसान भाई जब भी आलू या टमाटर की फसल अपने जमीन पर लेते हैं या फिर उगाने की सोंचते हैं उन्‍हें इन फसलों के साथ उगने वाले घास जिसे खरपतवार भी कहते हैं, इन्‍हें प्रबंधन करने की सबसे अधिक चिंता होती है। और यह किसानों के लिए चिंता का विषय इसलिए भी बन जाता है क्‍योंकि आज के समय में मजदूर मिलने की समस्‍या सबसे अधिक है और हाथों से घास को उखाड़कर हटाना फसल उगाने के लागत को बढ़ा देता है। घास नहीं हटाने से उत्‍पादन भी लगभग 60 प्रतिशत तक आने की वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी दी जाती है। ऐसी स्थिति में यदि कोई आसान व कम लागत वाली दवाई या खरपतवारनाशक के बारे में जानकारी मिल जाए तो यह किसान भाइयों के लिए वरदान जैसा लगेगा। हम आपको आगे ऐसी ही एक दवाई या हर्बिसाइड के बारे में जानकारी देने वाले हैं तो आप बने रहें हमारे इस लेख में –

Herbicide For Potato and Tomato
Herbicide For Potato and Tomato

आलू टमाटर में घास मारने की दवा का नाम क्‍या है? (Herbicide For Potato and Tomato)

आलू टमाटर में घास मारने के लिए Metribuzin 70% WP दवाई या खरपतवारनाशक मार्केट में उपलब्‍ध है जो विभिन्‍न कंपनियाें के जैसे Barrier, Tata Metri, Sencor, Tanoshi, Zero Weed, Metrizin 70, Metri, Avert , Anchor, Moto 70 आदि नाम से मिलता है जिसे टेबल में आप देख सकते हैं।

Metribuzin 70% WP क्‍या है?

Metribuzin 70% WP समूह का खरपतवारनाशक (Triazinone Group Herbicide) है जो चयनात्‍मक , प्रणालीगत और संपर्क खरपतवारनाशक (Selective, Systemic and Contact Herbicide) है। इसे आलू, टमाटर, गन्‍ना, गेहूं और सोयाबीन फसल में प्रयोग करने की अनुशंसा की गई है। इसे अंकुरण पूर्व (Pre Emergent) और अंकुरण पश्‍चात् (Post Emergent) दोनों तरह से प्रयोग कर सकते हैं। यह चौड़ी पत्‍ती और संकरी पत्‍ती दोनों को मारने का कार्य करता है।

Metribuzin 70% WP कैसे कार्य करता है?

Metribuzin 70% WP को जब फसलों में खरपतवार पर प्रयोग किया जाता है तो यह तेजी से पत्तियों से और जड़ के माध्‍यम से अवशोषित होकर प्रकाश संश्‍लेषण की प्रक्रिया को रोक देता है जिससे खरपतवार की वृद्धि रूक जाती है और अंत में मर जाता है।

Metribuzin 70% WP Uses in Hindi – फसल, नियंत्रित खरपतवार और डोज

क्र फसल खरपतवार/घास का नामडोज प्रति एकड़ (ग्राम में)प्रति लीटर पानी में Metribuzin 70% WP की मात्रा (ग्राम में)पानी की मात्रा (लीटर/एक
ड़)
वेटिंग पीरियड (दिन में)
1आलू1.गाजर घास
2.बथुआ
3.पीली सैंजी
4.सफेद सैंजी
5.गेहूॅसा या गुल्‍ली डंडा
6.पत्‍थरचटा
3001.520030
2टमाटर1.पत्‍थरचटा
2.बथुआ
3.जंगली पालक
4.कृष्‍णनील
5.लहसुआ
6.कनकउआ
3001.520030
3गन्‍ना1.पीला नट सेज या टाइगर नट
2.जंगली चौलाई
3.जंगली पालक
4.गाजर घास या कांग्रेस ग्रास
5.पत्‍थरचट्टा या वर्षाभू या विषखपड़ा
6.हुरहुर
7.सोलनम प्रजाति के खरपतवार जैसे जंगली बैगन, धतूरा आदि
8.कनकउआ या केना या कृष्‍णा घास
9.लहसुआ
10.छोटी दूधी व बड़ी दूधी
400220060
4गेहूँ1.गेहूॅसा या गुल्‍ली डंडा
2.बथुआ
3.पीली सैंजी
4.सफेद सैंजी
1000.5200120
5सोयाबीन1.क्रैब घास
2.मदनघंंटी
3.कुश
4.पीली नट सेज
5. मोथा
3001.520030

टेबल में दिए गए प्रति लीटर पानी में Metribuzin 70% WP की मात्रा (ग्राम में) की गणना प्रति एकड़ अनुशंसित पानी की मात्रा के आधार पर निकाली गई है। सामान्‍यत: देखा गया है कि किसान प्रति एकड़ पानी की मात्रा कम कर देते हैं और खरपतवारनाशक की की मात्रा को प्रति लीटर पानी के आधार पर बढ़ा देते हैं।

नोट:- कृपया खरपतवारनाशक प्रयोग से पूर्व पैकिंग में दिए गए लीफलेट को पढ़ें व दिए गए दिशानिर्देश का पालन करें। खरपतवारनाशक का प्रयोग करने के बाद पैकिंग को सुरक्षित तरीके से निपटान करें ताकि पर्यावरण व जल प्रदूषण को रोका जा सके। खरपतवारनाशक के प्रयोग में हमेशा Flood Jet Nozzle या Flat Fan Nozzle का प्रयोग करना चाहिए।

Metribuzin 70% WP (पावडर फॉर्म में) उत्‍पादित करने वाले कम्‍पनी व उनके ट्रेड नाम-

क्र.कम्‍पनीMetribuzin 70% WP का ट्रेड नाम
1DhanukaBarrier
2Rallis India LimitedTata Metri
3BayerSencor
4IFFCO-MCTanoshi
5Bharat Certis Agriscience LtdZero-Weed
6ShriramShriram Metrizin 70
7Ju Agri ScienceMetri
8UPLAvert
9Insecticides India LimitedAnchor
10Best Agrolife LimitedMoto 70
Metribuzin 70% WP उत्‍पादक कम्‍पनी व उत्‍पाद

बाजार में उपलब्‍ध Metribuzin 70% WP का पैक साइज-

100 gm, 250 gm, 250gm

Metribuzin 70% WP का प्रयोग कैसे और कब करना चाहिए?

  1. आलू फसल में Metribuzin 70% WP का प्रयोग – आलू रोपाई करने के 3 से 4 दिन बाद जब खरपतवार नहीं उगे रहते हैं तब या फिर आलू का पौधा उगकर 5 सेंटीमीटर की उॅचाई का हो जाता है तब प्रयाेग करना चाहिए ।
  2. टमाटर फसल में Metribuzin 70% WP का प्रयोग – टमाटर रोपाई से 7 दिन पूर्व या फिर रोपाई के 15 दिन बाद प्रयोग करना चाहिए।
  3. गन्‍ना फसल में Metribuzin 70% WP का प्रयोग – गन्‍ना रोपाई के 3 से 5 दिन के बाद या फिर 25 से 30 दिन बाद।
  4. गेहूँ फसल में Metribuzin 70% WP का प्रयोग – गेहूँ बुआई के 35 दिन बाद।
  5. सोयाबीन फसल में Metribuzin 70% WP का प्रयोग – सोयाबीन बुवाई के 1 से 2 दिन बाद।

FAQ -[Frequently Asked Question]

आलू में घास में मारने की दवा कौन सी है

आलू में घास में मारने की दवा Metribuzin 70% WP है जो आलू में संकरी और चौडी पत्‍ती वाले खरपतवार को मारने के लिए प्रयोग किया जाता है।

Metribuzin 70% WP को आलू फसल के अलावा और किस फसल में खरपतवार मारने के लिए करते हैं

Metribuzin 70% WP को आलू फसल के अलावा टमाटर, गन्‍ना, गेहूं और सोयाबीन फसल में प्रयोग करने की अनुशंसा की गई है।

ऐसे ही अन्‍य खरपतवारनाशक/ Herbicide के बारे में पढ़ने के लिएयहाँ क्लिक करें

इस  खरपतवारनाशक/ Herbicide  के बारे में पढ़ें –


Discover more from Farming Ki Duniya

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply