Clodinafop Propargyl 15 WP Uses in Hindi | गेहूँ फसल में प्रयोग किया जाने वाला एक बेहतरीन खरपतवारनाशक

Clodinafop Propargyl 15 WP Uses in Hindi- Clodinafop Propargyl 15% WP मार्केट में Lucifer, Kokoro, Sartaj, Full Toss, Avtaar, Jhatka, Rubah, Vikram, Topple नाम से मिलता है। यह गेहूँ फसल में प्रयोग किया जाने वाला एक बेहतरीन खरपतवारनाशक है जो गेहूँ फसल में गुल्ली-डंडा या गेहूंसा या फैलरिस माइनर (Phalaris minor) और जंगली जई (Avena fatua) को मारने का कार्य करता है।आप यहाँ जानेंगे इसके डोज, कार्य करने के तरीके और उपयोग में सावधानी आदि की जानकारी।

Clodinafop Propargyl 15 WP Uses in Hindi
गेहूँ में घास मारने की बेहतरीन दवा

Clodinafop Propargyl 15% WP क्या है?

Clodinafop Propargyl 15% अंकुरण पश्‍चात प्रयोग किया जाने वाला (Post-emergence) खरपतवारनाशक है जो aryloxy phenoxy propionate समूह से आता है जिसे गेहूं फसल में गुल्‍ली-डंडा और जंगली जई जैसे खरपतवार को मारने के लिए प्रयोग किया जाता है।

गुल्ली डंडा खरपतवार के अन्य नाम- इसका वानस्पतिक नाम Phalaris minor है जिसे अन्य नाम जैसे वानस्पतिक बढ़वार के प्रारम्भ में गेहूँ के पौधे जैसा दिखाई देने के कारण गेहूँसा,मंडूसी, गेहूँ का मामा, बन्दर बंदरी, small canarygrass, Mediterranean canarygrass और littleseed canarygrass कहते हैं। इसी तरह जंगली जई के अन्य नाम- जंगली जई का वानस्पतिक नाम Avena fatua है।

एक शोध के अनुसार गेहूँ में केवल गुल्ली डंडा खरपतवार से लगभग 30 से 40% तक उपज में कमी आ जाती है। इससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि इसका नियंत्रण कितना आवश्यक है।

Clodinafop Propargyl 15% WP कैसे कार्य करता है?

Clodinafop Propargyl 15% WP को जब खरपतवार के 2 से 3 पत्ती की अवस्था में स्प्रे किया जाता है तो यह पत्तियों और प्ररोह तंत्र के अन्य भाग द्वारा अवशोषित होकर तेजी से मेरिस्टेमैटिक उत्तक तक पहुँचकर 48 घंटे के अंदर खरपतवार के वृद्धि को रोक देता है।यदि स्प्रे के बाद प्रभाव देखना हो तो 1 से 3 सप्ताह में गाँठ सूखने लगते हैं और अन्य वृद्धि वाले भाग पहले पीले होते हैं और बाद में सूखकर मरने लगते हैं।

Clodinafop Propargyl 15 WP Uses in Hindi – फसल, नियंत्रित खरपतवार और डोज

क्र फसल खरपतवार/घास का नामडोज प्रति एकड़ (ग्राम में)प्रति लीटर पानी में Clodinafop Propargyl 15% WP की मात्रा (ग्राम में) पानी की मात्रा (लीटर/एकड़)वेटिंग पीरियड (दिन में)
2गेहूं
1.गुल्‍ली-डंडा (Phalaris Minor)
2.जंगली जई (Avena Fatua)
1601 – 1.06150 – 160110
Clodinafop Propargyl 15% WP Dose

टेबल में दिए गए प्रति लीटर पानी में Clodinafop Propargyl 15% WP की मात्रा (ग्राम में) की गणना प्रति एकड़ अनुशंसित पानी की मात्रा के आधार पर निकाली गई है। सामान्‍यत: देखा गया है कि किसान प्रति एकड़ पानी की मात्रा कम कर देते हैं और खरपतवारनाशक की मात्रा को प्रति लीटर पानी के आधार पर बढ़ा देेेते हैं।

नोट:- कृृृृपया खरपतवारनाशक प्रयोग से पूर्व पैकिंग में दिए गए लीफलेट को पढ़ें व दिए गए दिशानिर्देश का पालन करें। खरपतवारनाशक का प्रयोग करने के बाद पैकिंग को सुरक्षित तरीके से निपटान करें ताकि पर्यावरण व जल प्रदूूूषण को रोका जा सके। खरपतवारनाशक के प्रयोग में हमेशा Flood Jet Nozzle या Flat Fan Nozzle का प्रयोग करना चाहिए।

Clodinafop Propargyl 15% WP उत्‍पादित करने वाले कम्‍पनी व उनके ट्रेड नाम-

क्र.कम्‍पनीClodinafop Propargyl 15% WP का ट्रेड नाम
1UPLJhatka
2 Bharat CertisColumbus
3HPMClodino Super
4IILOmega
5AdamaClodinagan
6SyngentaTopik 15 WP
7BayerLucifer
8DhanukaDyofop
9TataSartaj
10Crystal Crop CareAvtaar
11IFFCO-MCKokoro
12SwalTopple
13India Pesticides Ltd (IIL)Clogold
14ParijatRubah
15AgfarmAutomatic
16Star ChemicalsGoldino
17Ju Agri SciencesFull Toss
18National Pesticides & ChemicalsSecurity
19Markfed PunjabMarkclodina
20KatyayaniVikram
21Thakar Chemicals LtdBomb
22SafexTop
23DarrickKohinoor
Clodinafop Propargyl 15% WP उत्‍पादक कम्‍पनी व उत्‍पाद

बाजार में उपलब्‍ध Clodinafop Propargyl 15% WP का पैक साइज-

160 gm

Clodinafop Propargyl 15% WP का प्रयोग कैसे और कब करना चाहिए?

Clodinafop Propargyl 15% WP का प्रयोग गेहूँ फसल बुवाई के 30 से 35 दिन बाद करना चाहिए जब गेहूं के साथ जंगली जई और गुल्‍ली डंंडा खरपतवार के पौधे भी उग आते हैंं और 2 से 3 पत्ती की अवस्था में हो। यह एक अंकुरण पश्‍चात प्रयोग किया जाने वाला खरपतवारनाशक है जिससे केवल इन संकरी पत्‍ती वाले खरपतवार नष्‍ट होते हैं और इसे अन्‍य चौडी पत्‍ती वाले खरपतवारनाशक दवा के साथ मिलाकर भी प्रयोग कर सकते हैं।

FAQ -[Frequently Asked Question]

What is Clodinafop Propargyl 15 used for?

Clodinafop Propargyl 15% का प्रयोग गेहूंं फसल में गुल्‍ली डंडा और जंगली जई जैसे खरपतवार को मारने के लिए किया जाता है।

ऐसे ही अन्‍य खरपतवारनाशक/ Herbicide के बारे में पढ़ने के लिएयहाँ क्लिक करें

इस  खरपतवारनाशक/ Herbicide  के बारे में पढ़ें –

Leave a Comment