Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP Uses In Hindi | UPL SAAF का प्रयोग कैसे करें As a Better Fungicide

Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP Uses In Hindi – Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP फफूँदनाशक जो मार्केट में Saaf,Sixer,Kaguya,Carman, Macoban C,Paras Combi,Turf,Kuber,Connect, Samartha, Stuff, Polester, Combi Plus,Sure, आदि ट्रेड नाम से उपलब्ध है। हम अपने लेख Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP Uses In Hindi के माध्‍यम से आपको देंगे इसकी पूरी जानकारी।

Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP Uses In Hindi
Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP उत्‍पाद

Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP क्या है?

Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP एक फफूँदनाशक है जिसमें Carbendazim फफूँदनाशक के Benzimidazole समूह से है जो Systemic है जबकि Mancozeb फफूँदनाशक के Dithiocarbamates समूह से है जो Contact फफूँदनाशक है।यह घुलनशील चूर्ण अथवा पावडर रूप में होता है।

इस प्रकार इसका प्रणालीगत व स्पर्श दोनों का वैज्ञानिक संयोजन इसे बहुआयामी, प्रणालीगत व स्पर्श फफूँदनाशक (Broad Spectrum, Systemic & Contact) बना देता है और दोहरे प्रभाव से कार्य करता है।

यह Preventive व Curative प्रकृति का है। यह फसलों में फफूँद को लगने से रोकता है और लग जाने के बाद स्प्रे किए जाने पर फफूँद को नष्ट भी करता है।

Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP कैसे कार्य करता है?

Carbendazim 12 Mancozeb 63 को जब पौधों पर स्प्रे किया जाता है तो इसका Systemic व Contact संयोजन पौधे के अंदर और बाहर दोनों तरफ से सुरक्षा प्रदान करता है।

इसमें उपस्थित कार्बेंडाजिम पौधे के भाग द्वारा अवशोषित कर Xylem Vessels के माध्यम से आगे की ओर (Acropetally) पहुँचाया जाता है और पौधे के अंग में रहकर बाद में भी नए निकलने वाले शाखाओं को सुरक्षा प्रदान करता है जबकि मैनकोजेब बाहर रहकर स्पर्श क्रिया (Contact Action) द्वारा सुरक्षा प्रदान करता है।

यह फफूँदनाशक , फफूँद के Mitosis Cell Division में Spindle Formation को बाधित कर इसके विकास को रोक देता है और बीजाणु अंकुरण (Spore Germination) को रोककर व फफूँद के रोगजनक कोशिकाओं में जैव रासायनिक क्रिया करके तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर देता है।ऐसा प्रभाव इस फफूँदनाशक को अत्यधिक प्रभावशाली बनाता है।

Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP Uses In Hindi – फसल, नियंत्रित रोग और डोज

क्र फसल रोग का नामडोज प्रति एकड़ (ग्राम)प्रति लीटर पानी में Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP की मात्रा (ग्राम) पानी की मात्रा (लीटर/एकड़)वेटिंग पीरियड (दिन में)विशेष
1धानझुलसा (Blast)300130057
2मूंगफलीलीफ स्‍पॉट (टीक्‍का रोग), झुलसा (Blast)200120070
मूंगफलीलीफ स्‍पॉट (टीक्‍का रोग), कॉलर रॉट, ड्राई रूट रॉट2.5 ग्राम प्रति किलो ग्राम बीजबीज उपचार करना है- सीड ड्रेस करके
3आलूअगैैैती झुलसा, पछैती झुलसा, ब्‍लैक स्‍कर्फ7003.520040
4मिर्चलीफ स्‍पॉट, फल सड़़न , पावडरी मील्‍डयू3001.52003
5आमपावडरी मील्‍डयू, एन्‍थ्रैैकनोज1.5 ग्राम/ लीटर पानीआवश्‍यकतानुसार7
6अंगूरपावडरी मील्‍डयू, डाउनी मील्‍डयू, एन्‍थ्रैैकनोज1.5 ग्राम/ लीटर पानीआवश्‍यकतानुसार7
7चायब्लिस्‍टर ब्‍लाइट, ग्रे ब्‍लाइट, लाल रतुआ( Red Rust), डाई बैक, काला सड़न5002.5-5100-2007
Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP Dose

टेबल में दिए गए प्रति लीटर पानी में Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP की मात्रा (ग्राम में) की गणना प्रति एकड़ अनुशंसित पानी की  मात्रा के आधार पर निकाली गई है। सामान्‍यत: देखा गया है  कि किसान प्रति एकड़ पानी की मात्रा कम कर देते हैं और फफूँदनाशक की मात्रा को प्रति  लीटर पानी के आधार पर बढ़ा देेेते  हैं।फसल पर फफूँदनाशक का प्रयोग करने के बाद वेटिंग पीरियड या प्रतिक्षा अवधि दिन तक मानव उपभोग के लिए फसल उत्‍पाद का प्रयोग नहीं करना चाहिए इसके बाद ही प्रयोग करना चाहिए।

नोट:- कृृृृपया फफूँदनाशक प्रयोग से पूर्व पैकिंग में दिए गए लीफलेट को पढ़ें व दिए गए दिशानिर्देश का पालन करें। फफूँदनाशक  का प्रयोग करने के बाद पैकिंग को सुरक्षित तरीके  से निपटान करें ताकि पर्यावरण व जल प्रदूूूषण को रोका जा सके।

Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP उत्‍पादित करने वाले कम्‍पनी व उनके ट्रेड नाम-

क्र.कम्‍पनी Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP का ट्रेड नाम
1UPLSaaf , Saafilizer
2DhanukaSixer
3IFFCO-MCKaguya
4CrystalSure
5BACFCarman
6HPMStuff
7AdamaMacoban C
8Paras Crops LtdParas Combi
9Gharda Chemical Ltd (GCL)Kuber
10SwalTurf
11India Pesticides Ltd (IPL)Protect
12BiostadtBendaco
13IndofilCompanion
14AgrosisConnect
15Shivalik Crop ScienceCrossman
16Nagarjuna Agrichem LtdCombi Plus
17KatyayaniSamartha
18Ram Shree ChemicalsCommando Plus
19ParijatPolestar
20GodrejGomeda
21National Pesticides and ChemicalsCombisafe
22Power GrowMandoz
23Rain Bio TechSoft
24Biomass LabMaskara
25Insectisides (India) LtdCare
26Aries Agro LimitedDhanus
27Afield Crop CareRolls Royce
28Agastya Agro LtdAalsafe
29Modi Agro ProductsSaksham
30Indo Crop Solutions (P) LtdGould
Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP उत्‍पादक कम्‍पनी व उत्‍पाद

बाजार में उपलब्‍ध Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP का पैक साइज-

20 gm, 100 gm, 250 gm, 500 gm, 1 kg

Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP का प्रयोग कब करना चाहिए

     Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP का प्रयोग फसलों में तभी कर लेना चाहिए जब फफूँद का प्रकोप प्रारंभिक अवस्था में हो और फफूँद लगने के लक्षण दिखाई देने लगें।क्योंकि यह Curative के साथ Preventive भी है जिसके कारण यह पौधे के अंदर लंबे समय तक बने रहता है और फफूँद को लगने से रोकता है।

Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP के उपयोग में ध्यान देने वाली बातें

  1. यह केवल कार्बेंडाजिम के एकल फार्मूलेशन वाले फफूँदनाशक Carbendazim 50% WP से अत्यधिक प्रभावशाली है क्योंकि इसमें कार्बेंडाजिम के साथ मैनकोजेब का वैज्ञानिक संयोजन (Scientific Combination) है जो इसे फफूँद के लिए ज्यादा घातक साबित करता है।
  2. मल्‍टीपल साइट में दोहरे क्रिया के कारण अभी तक फफूँद में इसके प्रति प्रतिरोध उत्‍पन्‍न नहीं हो पाया है।
  3. इसे विभिन्‍न तरीके से प्रयोग कर सकते हैं जैैैसे-1.बीज उपचार 2. Soil Drench 3.राइजोम और कंंद उपचार 4. Foliar Spray (पर्ण स्‍प्रे) के रूप में
  4. इसका फायटोटोनिक प्रभाव पौधों के वृद्धि में सहायक होकर आनाज और सब्जी फसल के उत्पादन को बढ़ा देता है।
  5. यह Integrated Pest Management (IPM) के लिए उपयुक्त फफूँदनाशक है।
  6. इसे सामान्यतः प्रयोग होने वाले कीटनाशक व फफूँदनाशक में मिलाकर उपयोग कर सकते हैं।

FAQ (आइए इसे भी जानें)

कार्बेन्डाजिम मैनकोजेब का इस्तेमाल कैसे करें?

कार्बेन्डाजिम मैनकोजेब को विभिन्‍न तरीके से प्रयोग कर सकते हैं जैैैसे-1.बीज उपचार 2. Soil Drench 3.राइजोम और कंंद उपचार 4. Foliar Spray (पर्ण स्‍प्रे) के रूप में।आइए जानते हैं विस्‍तार से-
1.बीज उपचार– बीज उपचार के लिए Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP को 2.5 ग्राम प्रति किलो ग्राम बीज की दर से घोल बनाकर सीड ड्रेस करना है।

2. Soil Drench-इसके लिए Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP का घोल तैयार कर पौधों के जड़ क्षेत्र में घोल को डालना चाहिए।

3.राइजोम और कंंद उपचार-बीज उपचार के समान ही राइजोम व कंंद को Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP को 2.5 ग्राम प्रति किलो ग्राम राइजोम व कंद की दर से घोल बनाकर उपचार करना है।

4. Foliar Spray (पर्ण स्‍प्रे) – पर्ण स्‍प्रे का प्रयोग खड़ी फसल में लगने वाले फफूँद को नियंत्रित करने लिए किया जाता है। इसके लिए Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP को विभिन्‍न फसलों में 1 ग्राम से लेकर 5 ग्राम प्रति लीटर पानी में में मिलाकर प्रयोग करते हैं। पर्ण स्‍प्रे के लिए 200 से लेकर 300 लीटर पानी प्रति एकड़ प्रयोग करना चाहिए।

कार्बेन्डाजिम कितने समय तक रहता है?

Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP विभिन्‍न फसलों में प्रयोग के आधार पर 3 से लेकर 70 दिन तक बने रहता है और इसके बाद फसल का उपयोग मानव उपभोग के लिए कर सकते हैं।जैसे-Carbendazim 12 Mancozeb 63 WP का प्रभाव धान में 57 दिन तक, आलू में 47 दिन तक, मूंगफली में 70 दिन तक, मिर्च में 3 दिन तक, आम, अंगूर और चाय फसल में 7 दिन तक बने र‍हता है जिसे दूसरे शब्‍दों में प्रतिक्षा अवधि कहते हैंं।इन फसलों में इसके प्रयोग के इतने दिनों तक इसके उत्‍पाद का उपयोग मानव उपभाेेग के लिए नहीं करना चाहिए, इसके बाद उपभोग कर सकते हैं।

केवल कार्बेन्डाजिम की बात करें तो इसके अवशेष मिट्टी और तलछट में 3 साल तक हो सकते हैं।

What is the use of carbendazim 12% mancozeb 63% WP?

Carbendazim 12% + Mencozeb 63% WP (Wettable Powder) is a very effective, protective and curative fungicide. It successfully controls Leaf Spot and Collar rot , Dry root rot disease of Groundnut and Blast disease of Paddy and also control Early blight,Late blight and Black scurf of Potato,Leaf spot, Fruit rot and Powdery mildew of Chilli, Powdery mildew and anthracnose of Mango,Powdery mildew,Downy mildew and anthracnose of Grapes,Blister blight,Gray blight,Red rust, Dieback and Black rot of Tea Crop.

carbendazim 12 + mancozeb 63 wp price

carbendazim 12 + mancozeb 63 wp price ₹ 189-203 per 250 gm packet.

ऐसे ही अन्‍य फफूंदनाशक के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment