Calaris Xtra Syngenta Uses in Hindi | Mesotrione 2.27+Atrazine 22.7 SC Uses in Hindi मक्का गन्ना में घास मारने की दवा

Calaris Xtra Syngenta Uses in Hindi – यहां पर जानेंगे आप भारत के सबसे पहले प्रीमिक्स खरपतवारनाशक के बारे में जिसे सीधे स्प्रे टैंक में मिलाकर प्रयोग किया जा सकता है।

Calaris Xtra Syngenta Uses in Hindi
Mesotrione 2.27+Atrazine 22.7 के उत्पाद

Calaris Xtra Syngenta या Mesotrione 2.27+Atrazine 22.7 क्‍या है?

Calaris Xtra एक खरपतवारनाशक है जो Syngenta कंपनी द्वारा निर्मित कर इस ट्रेंड नाम से विक्रय किया जाता है। यह खरपतवारनाशक भारत का पहला खरपतवारनाशक है जो प्रीमिक्स और Ready To Use तैयार किया गया है।इसमें दो रसायन होते हैं Mesotrione 2.27% और Atrazine 22.7% जो SC (Soluble Concentrate) रूप में होते हैं जबकि सामन्यतः सिंगल या एकल रूप में मिलने वाला Atrazine घुलनशील पावडर (WP-Wettable Powder) रूप में होता है।

यह खरपतवारनाशक व्‍यापक स्‍पेक्‍ट्रम ,अंकुरण पश्‍चात् (Broad Spectrum & Post Emergent) प्रयोग किया जाने वाला खरपतवारनाशक है जिसे मक्का और गन्ना फसल में चौड़ी पत्‍ती वाले खरपतवार और सँकरी पत्ती वाले घास को मारने के लिए प्रयोग किया जाता है।

Calaris Xtra Syngenta या Mesotrione 2.27+Atrazine 22.7 क्यों खास है?

  • इसमें पाया जाने वाले दो रसायन Mesotrione और Atrazine का एक दूसरे को सहयोग करने वाला और प्रभावी बनाने वाला (Synergetic Combination) प्रीमिक्स केमेस्ट्री इसे खास बनाता है और खरपतवार पर दोहरे प्रभाव के साथ काम करता है।
  • इसमें Adjuvant भी पूर्व से ही मिला रहता है। जबकि अन्य खरपतवारनाशक को अधिक प्रभावी बनाने के लिए Adjuvant बाद में बाहर से खरीदकर मिक्स किया जाता है। इसमें यह पूर्व से मिले होने के कारण यह पौधों के लिए अधिक सुरक्षित होता है और प्रयोग करने पर तेजी से काम करता है।

Mesotrione 2.27+Atrazine 22.7 SC कैसे कार्य करता है?

Mesotrione 2.27+Atrazine 22.7SC को जब मक्का या गन्ना फसल में खरपतवारों पर स्प्रे किया जाता है तो यह खरपतवार की जड़ों व पत्तों द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है और जायलम और फ्लोएम के माध्‍यम से पूरे अंग में फैला दिया जाता है। इसमें पाया जाने वाला दो रसायन पौधे के शरीर में दो तरह से कार्य करता है –

1. Mesotrione के कार्य-

यह खरपतवार में HPPD (Hydroxy Phenyl Pyruvate Deoxygenase) एंजाइम अवरोधक के रूप में कार्य करता है, जिसके कारण क्‍लाेेेेरोफिल का ऑक्सिडेटिव क्षरण होना प्रारंभ हो जाता है और खरपतवार विरंजन के कारण सफेद हो जाता है।

2. Atrazine के कार्य-

यह PS II Inhibitor (Photosynthesis Phase II या प्रकाश संश्लेषण के दूसरे फेज में अवरोधक) के रूप में कार्य करता है। यह एक चयनात्मक और प्रणालीगत ( Selective & Systemic ) खरपतवारनाशक है। सैद्धान्तिक रूप से देखा जाय तो यह जड़ द्वारा अवशोषित होता है लेकिन यह पर्ण क्षेत्र (Foliage) द्वारा भी अवशोषित होकर जाइलम के माध्यम से Acropetally गति करके Apical Meristems और पत्तियों में जमा हो जाता है।इसके प्रभाव से पौधों में भोजन निर्माण की प्रक्रिया रुक जाती है और पौधा मर जाता है। एट्राजिन के प्रभाव से आपने देखा होगा कि ऊपरी पत्तियां सबसे पहले मरना प्रारम्भ होती हैं ये इसी का कमाल होता है।

Mesotrione 2.27+Atrazine 22.7 SC किस-किस घास को मारता है?

Mesotrione 2.27+Atrazine 22.7 SC मक्का और गन्ना फसल में चौड़ी पत्‍ती वाले खरपतवार और संकरी पत्‍ती वाले घास जैसे-
1.पत्‍थरचट्टा
2.क्रैब घास,
3.मकरा या मकड़ा घास,
4.सांवा प्रजाति के घास
5.जंगली चौलाई आदि को मारने का काम करता है।

Calaris Xtra Syngenta Uses in Hindiफसल, नियंत्रित खरपतवार और डोज

क्र फसल खरपतवार/घास का नामडोज प्रति एकड़ (मिलीलीटर में)प्रति लीटर पानी में Mesotrione 2.27+Atrazine 22.7 SC की मात्रा (मिलीलीटर में) पानी की मात्रा (लीटर/एकड़)वेटिंग पीरियड (दिन में)
1मक्‍का1.पत्‍थरचट्टा
2.क्रैब घास,
3.मकरा या मकड़ा घास,
4.सांवा प्रजाति के घास
1400


7
20042
2गन्‍ना1.पत्‍थरचट्टा
2.क्रैब घास,
3.मकरा या मकड़ा घास,
4.सांवा प्रजाति के घास
5.जंगली चौलाई
14007200190
Mesotrione 2.27+Atrazine 22.7 SC Dose

टेबल में दिए गए प्रति लीटर पानी में Mesotrione 2.27+Atrazine 22.7 SC की मात्रा (मिलीलीटर में) की गणना प्रति एकड़ अनुशंसित पानी की मात्रा के आधार पर निकाली गई है। सामान्‍यत: देखा गया है कि किसान प्रति एकड़ पानी की मात्रा कम कर देते हैं और खरपतवारनाशक की की मात्रा को प्रति लीटर पानी के आधार पर बढ़ा देेेते हैं।

नोट:- कृृृृपया खरपतवारनाशक प्रयोग से पूर्व पैकिंग में दिए गए लीफलेट को पढ़ें व दिए गए दिशानिर्देश का पालन करें। खरपतवारनाशक का प्रयोग करने के बाद पैकिंग को सुरक्षित तरीके से निपटान करें ताकि पर्यावरण व जल प्रदूूूषण को रोका जा सके। खरपतवारनाशक के प्रयोग में हमेशा Flood Jet Nozzle या Flat Fan Nozzle का प्रयोग करना चाहिए।

Mesotrione 2.27+Atrazine 22.7 SC उत्‍पादित करने वाले कम्‍पनी व उनके ट्रेड नाम-

क्र.कम्‍पनीMesotrione 2.27+Atrazine 22.7 SC का ट्रेड नाम
1SyngentaCalaris Xtra
2ParijatUrumi
Mesotrione 2.27+Atrazine 22.7 SC उत्‍पादक कम्‍पनी व उत्‍पाद

बाजार में उपलब्‍ध Mesotrione 2.27+Atrazine 22.7 SC का पैकिंग साइज-

700 ml , 1400 ml , 3500 ml

Mesotrione 2.27+Atrazine 22.7 SC का प्रयोग कब करना चाहिए?

इसे Post Emergence खरपतवारनाशक के रूप में मक्का बुवाई या गन्ना रोपाई के बाद जब खरपतवार 2 से 4 पत्ती अवस्था में हो तब करना चाहिए। इसका मात्र एक स्प्रे ही खरपतवार नियंत्रण के लिए पर्याप्त होता है।

Mesotrione 2.27+Atrazine 22.7SC का घोल कैसे तैयार करें?

स्प्रे करने से पहले घोल तैयार करने के लिए आइये इसे Step by step समझते हैं-

  • सबसे पहले यह देख लें कि कितने क्षेत्रफल में स्प्रे करना है। अब यह सुनिश्चित करें कि आपको स्प्रे करने या उपचारित करने के क्षेत्रफल के हिसाब से कितना मात्रा में दवा और पानी लेना है।(इस दवा की अनुशंसित मात्रा 1400 मिलीलीटर प्रति एकड़ और 200 लीटर पानी प्रति एकड़ है)
  • अब यदि 150 लीटर पानी और 1050 मिलीलीटर दवा उपयोग करना है तो (7 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी की दर से) यह सुनिश्चित हो गया कि 15 लीटर क्षमता वाले स्प्रेयर टैंक में 10 टैंक प्रयोग होगा।
  • यहाँ से अब आप एक बाल्टी में पहले 10 लीटर पानी लें और 1050 मिलीलीटर दवा को उसमें अच्छे से घोल लें।
  • अब स्प्रेयर टैंक में 14 लीटर पानी लेकर बाल्टी में तैयार घोल में से 1 लीटर घोल को इसमें डालेंगे जिससे स्प्रेयर टैंक में 15 लीटर घोल तैयार हो जाता है।अब स्प्रे हेतु टैंक तैयार है। हवा के लिए 1 लीटर का स्थान खाली भी रह जाता है जो सही है और क्योंकि इस टैंक की वास्तविक क्षमता 16 लीटर होती है।

Mesotrione 2.27+Atrazine 22.7 SC के उपयोग में ध्‍यान देने वाली मुख्‍य बातें

  1. Mesotrione 2.27+Atrazine 22.7SC का Rainfastness अवधि 2 से 3 घंंटा है जिससे यदि संभावना हो कि स्‍प्रे के 2 से 3 घंंटे के अंदर वर्षा न हो तभी स्‍प्रे करना चाहिए। 2 से 3 घंटे के बाद वर्षा होने पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
  2. सभी तरफ बराबर स्‍प्रे करना चाहिए और खरपतवार के पौधे पर अवश्‍य पड़ना चाहिए।
  3. स्‍प्रे करते समय भूूमि में नमी अवश्‍य होनी चाहिए।
  4. इसमें अलग से Adjuvant मिलाने की आवश्यकता नहीं है।
  5. यह 20 से 30 दिन का प्रभावी नियंत्रण खरपतवारों पर करता है। तब तक फसल वृद्धि कर जाती है और बाद में उगने वाले खरपतवार से कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता।
ऐसे ही अन्‍य खरपतवारनाशक/ Herbicide के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस खरपतवारनाशक/ Herbicide के बारे में पढ़ें –

Leave a Comment