Bispyribac Sodium 10 SC Uses in Hindi | नाॅॅॅमिनी गोल्‍ड के समान अन्‍य कंपनी के Best खरपतवारनाशक

Bispyribac Sodium 10 SC Uses in Hindi- Bispyribac Sodium 10 SC जो मार्केट में Nominee Gold, Adora, Yokozuna, Benister, Narkis, Strider, Taarak, Rice bac, Sumigold, Takila, Fuzi Super, Ulphabet,Novelty Gold, Bispa, Green Label, Funai, Oriental, Nom Gold, Omnistar, Agrosis Gold, Garuda आदि ट्रेड नाम से उपलब्ध है।इस खरपतवारनाशक का परिचय, नियंत्रित होने वाले घास के नाम, किन-किन फसलों में उपयोग कर सकते हैं इसकी पूरी जानकारी।

Bispyribac Sodium 10 SC Uses In Hindi
Bispyribac Sodium 10 SC के उत्‍पाद

Bispyribac Sodium 10 SC क्या है?

Bispyribac Sodium 10% SC एक व्‍यापक स्‍पेक्‍ट्रम प्रणालीगत व अंकुरण पश्‍चात् (Broad Spectrum Systemic & Post Emergent) धान फसल में सबसे अधि‍क प्रयोग किया जाने वाला लोकप्रिय खरपतवारनाशक है। यह Pyrimidinyl Carboxy समूह का खरपतवारनाशक है जिसे धान फसल लगाने के सभी प्रकार में चाहे वह सीधी बुवाई हो, राेपाई वाला धान हो या धान की नर्सरी (थरहा) में प्रयोग करना हो घास मारने के लिए प्रयाेेग किया जाता है।

Bispyribac Sodium 10 SC कैसे कार्य करता है?

Bispyribac Sodium 10 SC को जब 2 से 5 पत्‍तों वाले खरपतवार के पौधों पर स्प्रे किया जाता है तो यह पत्तियों द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है और Translaminar action द्वारा सभी ओर फैैैला दिया जाता है। यह एक Acetolactate Synthase (ALS) Inhibiting खरपतवारनाशक है जो Acetohydroxyacid Synthase (AHAS) एंजाइम को रोकने का काम करता है जिसे पूर्व में Acetolactate Synthase (ALS) एंजाइम बोला जाता था। यह Acetohydroxyacid Synthase (AHAS) Enzyme पौधों में और कई सूक्ष्‍मजीवाें में शाखायुक्‍त श्रृंखलावाले अमिनो अम्‍ल (Branched Chain Amino Acids-BCAAs) के जैवसंश्‍लेषण में भाग लेता है।

पत्तियों द्वारा अवशोषित Bispyribac Sodium 10 SC के कारण उपरोक्‍त एसिटोलैक्‍टेट सिंथेज (ALS) एंजाइम की गतिविधि पूरी तरह से बाधित हो जाती है जिसके फलस्‍वरूप चयनात्‍मक रूप से केवल खरपतवार या लक्षित पौधोें में अमिनो अम्‍ल का निर्माण नहीं हो पाता इसके साथ ही प्रकाश संश्‍लेषण, श्‍वसन तंत्र और परिवहन तंत्र को भी बाधित कर देता है।

इस दौरान खरपतवार धान के साथ प्रतिस्पर्धा करना बंद कर देता है और उपरोक्त चीजें बाधित हो जाने से खरपतवार में भोजन का निर्माण नहीं हो पाने के परिणामस्‍वरूप अंतत: खरपतवार के पौधे की मृत्‍यु लगभग एक सप्ताह के अंदर हो जाती है।

Bispyribac Sodium 10 SC Uses In Hindiफसल, नियंत्रित खरपतवार और डोज

क्र फसल खरपतवार/घास का नामडोज प्रति एकड़ (मीलीलीटर)प्रति लीटर पानी में Bispyribac Sodium 10 SC की मात्रा (मीलीलीटर) पानी की मात्रा (लीटर/एकड़)वेटिंग पीरियड (दिन में)
1धान (नर्सरी/थरहा में)1.साँवा घास,
2.जंगली धान,
3.छाता घास,
4.धान्‍यमुस्‍तक,
5.मुुुुर्ची घास,
6.हुरह घास,
7.भृंगराज,
8.धान लौंग,
9.पानपत्‍ता,
10.शिखर मत्‍स्‍याक्षी,
11.हंस खरपतवार
80-1000.67-0.8312078
2धान (रोपण वाले धान में)1.साँवा घास,
2.जंगली धान,
3.छाता घास,
4.धान्‍यमुस्‍तक,
5.मुुुुर्ची घास,
6.हुरह घास,
7.भृंगराज,
8.धान लौंग,
9.पानपत्‍ता,
10.शिखर मत्‍स्‍याक्षी,
11.हंस खरपतवार
80-1000.67-0.8312078
3धान (सीधी बुवाई वाले धान में)1.साँवा घास,
2.जंगली धान,
3.छाता घास,
4.धान्‍यमुस्‍तक,
5.मुुुुर्ची घास,
6.हुरह घास,
7.भृंगराज,
8.धान लौंग,
9.पानपत्‍ता,
10.शिखर मत्‍स्‍याक्षी,
11.हंस खरपतवार
80-1000.67-0.8312078
Bispyribac Sodium 10 SC Dose , Bispyribac Sodium 10 SC Uses in Hindi

टेबल में दिए गए प्रति लीटर पानी में Bispyribac Sodium 10 SC की मात्रा (मीलीलीटर में) की गणना प्रति एकड़ अनुशंसित पानी की मात्रा के आधार पर निकाली गई है। सामान्‍यत: देखा गया है कि किसान प्रति एकड़ पानी की मात्रा कम कर देते हैं और खरपतवारनाशक की की मात्रा को प्रति लीटर पानी के आधार पर बढ़ा देेेते हैं।

नोट:- कृृृृपया खरपतवारनाशक प्रयोग से पूर्व पैकिंग में दिए गए लीफलेट को पढ़ें व दिए गए दिशानिर्देश का पालन करें। खरपतवारनाशक का प्रयोग करने के बाद पैकिंग को सुरक्षित तरीके से निपटान करें ताकि पर्यावरण व जल प्रदूूूषण को रोका जा सके। खरपतवारनाशक के प्रयोग में हमेशा Flood Jet Nozzle या Flat Fan Nozzle का प्रयोग करना चाहिए।

Bispyribac Sodium 10 SC उत्‍पादित करने वाले कम्‍पनी व उनके ट्रेड नाम-

क्र.कम्‍पनीBispyribac Sodium 10 SC का ट्रेड नाम
1IFFCO-MCYokozuna / Yugata
2PI IndustriesNominee Gold
3BayerAdora
4AdamaNarkis
5HPMBenister
6UPLStrider
7Sumitomo Chemicals India LtdSumigold
8Gharda Chemicals LtdTakila
9DhanukaFuzi Super
10TataTaarak
11SwalRice bac
12Crystal Crop CareNovelty Gold
13IILGreen Label
14ParijatOriental
15United PesticidesUlphabet
16Shivalik Crop Sciences Pvt LtdBispa
17AgrostarOmnistar
18Bharat Insecticides LtdFunai
19AgrosisAgrosis Gold
20Star ChemicalsNomgold
21Atul Pvt LtdPhotix
22KatyayaniGaruda
23Green India CareCurrent
24Safex ChemicalsFutura Gold
25Ju Agri SciencesRibac Gold
26Anu Products LtdAqila
27OswalOmini Gold
28Super Ford Insecticides LtdWakhra
Bispyribac Sodium 10 SC उत्‍पादक कम्‍पनी व उत्‍पाद

बाजार में उपलब्‍ध Bispyribac Sodium 10 SC का पैक साइज-

10 ml, 50 ml, 100 ml, 200 ml, 500 ml, 1 L

Bispyribac Sodium 10 SC का प्रयोग कब करना चाहिए

Bispyribac Sodium 10 SC का प्रयोग खरपतवार के पौधों के 2 से 5 पत्‍ती अवस्‍था में करना चाहिए।यह इसके प्रयोग की स्‍वतंत्रता प्रदान करता है और जब भी धान में खरपतवार दिखे या खरपतवार 2 से 5 पत्‍ती अवस्‍था में हो इसका प्रयोग कर सकते हैं।यह लंबे समय का Application Window प्रदान करता है, जिसके कारण इसे खरपतवार के 2 पत्‍ती से लेकर 5 पत्‍ती अवस्‍था के बीच कभी भी प्रयाेेग कर सकते हैं। अब किसान भाई स्‍वयं निर्णय ले सकते हैं कि वे धान फसल किस तरह से लेते हैं और इसका प्रयोग कैैैसे करते हैं। किसान भाई इसे तीन तरह से प्रयोग कर स‍कते हैं-

1.धान (नर्सरी/थरहा में)

धान नर्सरी के लिए बीज को नर्सरी बेड में डाले हुए 10 से 12 दिन के मध्‍य कभी भी प्रयोग कर सकते हैं। इतने दिनों में धान के पौधों के साथ खरपतवार के पौधे भी अंकुरित होकर 2 से 4 पत्‍ती अवस्‍था में होते हैंं।

2.रोपण या रोपा वाले धान में

नर्सरी से उखाड़ने के बाद धान की रोपाई किए हुए 10 से 14 दिन हो जाए तब प्रयोग करना चाहिए।इस समय खरपतवार के बीज भी अंकुरित होकर मिट्टी से बाहर आ जाते हैं और 2-4 पत्ती अवस्था में होते हैं।

3.सीधी बुवाई वाले धान में

सीधे बुवाई किए हुए धान की उम्र जब 15 से 25 दिन हो जाए तो इस अवधि में कभी भी प्रयोग कर सकते हैं।

Bispyribac Sodium 10 SC Price & Online Purchasing

यदि आप ऑनलाइन इस प्रोडक्‍ट को खरीदना चाह रहे हों तो ऑफलाइन मार्केट रेट से अच्‍छे प्राइस में आपको उपलब्‍ध हो जाएगी तो देरी क्‍यों नीचे चेक करें

Check Price & Buy From Amazon ->>

कंपनी प्रोडक्‍ट खरीेदें
PI IndustriesNominee Gold
Sumitomo Chemicals India LtdSumigold
AdamaNarkis
AgrosisAgrosis Gold
KatyayaniGaruda
Safex ChemicalsFutura Gold
Bispyribac Sodium 10 SC Price Check & Buy

Bispyribac Sodium 10 SC के उपयोग में ध्‍यान देने वाली मुख्‍य बातें

  1. Bispyribac Sodium 10 SC स्‍प्रे के 6 घंटे के अंदर वर्षा नहीं होनी चाहिए, वर्षा होने पर प्रभावशीलता कम हो जाती है और दुबारा स्‍प्रे करना पड़ सकता है। यदि संभावना हो कि स्‍प्रे के 6 घंटे के अंदर वर्षा हो सकती है तो स्‍प्रे ही नहीं करना चाहिए। 6 घंटे के बाद वर्षा होने पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
  2. सभी तरफ बराबर स्‍प्रे करना चाहिए और खरपतवार के पौधे पर अवश्‍य पड़ना चाहिए।
  3. स्‍प्रे करते समय भूूमि में नमी तो होनी चाहिए लेकिन पानी भरा नहीं होना चाहिए।
  4. Bispyribac Sodium 10 SC के अधिक प्रभावी होने के लिए- स्प्रे से पूर्व खेत से पानी निकाल देना चाहिए और स्प्रे करने के 48 से 72 घंटे बाद (2 से 3 दिन बाद) फिर से पानी भर देना चाहिए। पानी 5 से 6 इंच भरकर कम से कम लगभग एक सप्ताह तक रखना चाहिए।
  5. Bispyribac Sodium 10 SC को किसके साथ मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं और किसके साथ नहीं- इसे केवल पानी में घोलकर स्प्रे के रूप में प्रयोग करना चाहिए। रेत के साथ,उर्वरक के साथ मिलाकर प्रयोग नहीं करना चाहिए।सल्फर और कॉपर आधारित कीटनाशक/फफूँदनाशक के साथ टैंक में मिलाकर प्रयोग नहीं करना चाहिए हालाँकि Carbamates और Organophosphate कीटनाशक के साथ मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं, इनके साथ मिलाकर प्रयोग करने पर धान में कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है।

Bispyribac Sodium 10 SC Uses in Hindi

FAQ (आइए इसे भी जानें)

Bispyribac Sodium 10% SC dose

Bispyribac Sodium 10% SC dose
1.धान नर्सरी/थरहा में (Rice Nursery)- 10-12 ml दवा प्रति टंकी या 15 लीटर पानी में मिलाकर 120 लीटर पानी प्रति एकड़ की दर से प्रयोग करना चाहिए।

2.रोपण या रोपा वाले धान में (Transplanted Rice)- 10-12 ml दवा प्रति टंकी या 15 लीटर पानी में मिलाकर 120 लीटर पानी प्रति एकड़ की दर से प्रयोग करना चाहिए।

3.सीधी बुवाई वाले धान में (Direct Sowing Rice) 10-12 ml दवा प्रति टंकी या 15 लीटर पानी में मिलाकर 120 लीटर पानी प्रति एकड़ की दर से प्रयोग करना चाहिए।

Bispyribac Sodium 10% SC का प्रयोग धान के अलावा दूूूूसरे फसल में कर सकते हैं क्‍या?

Bispyribac Sodium 10% SC का प्रयोग धान के अलावा दूूूूसरे फसल में नहीं करना चाहिए। दूसरे फसल में प्रयोग करने पर यह घास के साथ मूुख्‍य फसल को भी मार देगा।

Nominee Gold का प्रयोग धान के अलावा दूूूूसरे फसल में कर सकते हैं क्‍या?

Nominee Gold का प्रयोग धान के अलावा दूूूूसरे फसल में नहीं करना चाहिए। दूसरे फसल में प्रयोग करने पर यह घास के साथ मुख्‍य फसल को भी मार देगा।

What is the brand name for Bispyribac Sodium 10% SC?

Bispyribac Sodium 10% SC available in different brand name like Nominee Gold, Adora, Yokozuna, Benister, Narkis, Strider, Taarak, Rice bac, Sumigold, Takila, Fuzi Super, Ulphabet,Novelty Gold, Bispa, Green Label, Funai, Oriental, Nom Gold, Omnistar, Agrosis Gold, Garuda etc.

ऐसे ही अन्‍य खरपतवारनाशक/ Herbicide के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस खरपतवारनाशक/ Herbicide के बारे में पढ़ें –

  • Pyrazosulfuron Ethyl 10 WP Uses In Hindi | UPL का Saathi नाम का खरपतवारनाशक जिसमें Pyrazosulfuron Ethyl 10 WP होता है और इसी के समान अन्‍य कंंपनियों के प्रोडक्‍ट जो Bispyribac Sodium 10 SC के बाद धान में घास मारने के लिए सर्वाधिक प्रयोग होता है।इसके बारे में जानने के लिए क्लिक करके पढ़ें।
  • Tembotrione 34.4 SC Uses in Hindi | Laudis Herbicide Uses in Hindi . यह मक्‍का फसल में मक्‍का अंंकुरण के बाद 20 से 30 दिन के मध्‍य प्रयोग किए जानेे के लिए सबसे उपयुक्‍त खरपतवारनाशक है।

Leave a Comment