कृषक उन्नति योजना छत्‍तीसगढ़ 2024

कृषक उन्नति योजना छत्‍तीसगढ़ 2024 – छत्तीसगढ़ में 12 मार्च 2024 को इस योजना की राशि कृषकों के खाते में जाने वाली है। BJP शासित विष्‍णुदेव साय की सरकार ने छत्‍तीसगढ में लगभग 70% आबादी कृषि पर निर्भर जनता के लिए खरीफ वर्ष 2023-24 से कृषक उन्नति योजना प्रारंभ की है। इस योजना के बारे में आगे जानेंगे विस्‍तार से।

कृषक उन्नति योजना छत्‍तीसगढ़ 2024
कृषक उन्नति योजना छत्‍तीसगढ़ 2024

कृषक उन्नति योजना क्या है?

छत्तीसगढ़ राज्य का अधिकांश क्षेत्र वर्षा आधारित होने से मौसमीय प्रतिकूलता एवं कृषि आदान लागत में वृद्धि के कारण कृषि आय में अनिश्चितता बनी रहती है फलस्वरुप एक कृषक फसल उत्पादन के लिए आवश्यक आदान जैसे बीज, उर्वरक, कीटनाशक यांत्रिकीकरण एवं नवीन कृषि तकनीकी में पर्याप्त निवेश नहीं कर पाता है। राज्य सरकार ने इसी समस्या को देखते हुए कृषि में पर्याप्त निवेश एवं कास्त लागत में राहत देने के लिए “कृषि उन्नति योजना” प्रारंभ करने का निर्णय लिया है ,जिसकी पहली राशि अंतरण 12 मार्च 2024 को है।

किसानों को कैसे भुगतान की जाएगी

कृषक उन्नति योजना में राज्य शासन द्वारा खरीफ मौसम में किसान भाइयों से खाद्य विभाग द्वारा प्रति एकड़ निर्धारित मात्रा के अनुसार धन उपार्जन कर उस मात्र पर 19275 रुपया प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसे छत्तीसगढ़ के किसान भाई सामान्य भाषा में धान के बोनस की राशि कह रहे हैं।

इस योजना के गणना अनुसार यदि किसानों द्वारा शासन की निर्धारित 21 क्विंटल प्रति एकड़ मात्रा से कम धान विक्रय किया जाता है तो उसे स्थिति में प्रति क्विण्‍टल 917 रुपया की दर से भुगतान किया जाएगा। यह आदान सहायता राशि भाजपा द्वारा चुनावी घोषणा के अनुसार ₹3100 प्रति क्विंटल धान की राशि प्रदाय करने के वायदे और न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर के राशि के बराबर है।

   छत्तीसगढ़ जनसंपर्क संचालनालय (DPR Chhattisgarh) के फेसबुक अकाउंट के अनुसार प्रदेश के लगभग 25 लाख अन्नदाताओं के खाते में 12 मार्च 2024 को 13320 करोड़ रूपया डीबीटी के माध्यम से खाते में सीधे ट्रांसफर किया जाएगा। ऐसे ही अन्य जानकारी के लिए हमारे साइट पर बने रहें।

हमारे साइट पर उपलब्‍ध आपके योग्‍य अन्‍य उपयोगी जानकारी –


Discover more from Farming Ki Duniya

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply